क्यों होता है चेकक, जानें क्या हैं लक्षण और घरेलू उपाय

सेहतराग टीम

आज के समय में कई ऐसी बीमारियां है जो हम जानते हैं और उन्हें काफी सामान्य मानकर अनदेखा कर देते हैं, जो आगे चलकर काफी घातक साबित होती हैं। उन्ही में एक है चेचक (Chicken Pox) जिसे हिन्दुस्तान में माता निकलना कहते हैं। इसलिए जब ये बीमारी होती है तो लोग घबरा जाते है और इसको झाड़-फूंक से ठीक करते हैं। वैसे झाड़-फूंक करने से ये बीमारी ठीक तो हो जाती है लेकिन लोग ये नहीं सोचते की आखिर ये क्यों होता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर ये चेचक (Measles) की बीमारी क्यों होती है। इसके पीछे क्या कारण है। वहीं ये भी जानने की कोशिश करते हैं कि इसके उपचार के लिए क्या घरेलू उपाय हम अपना सकते हैं।

पढ़ें- सांस फूलने की समस्या हो, तो ये चाय पीकर तुरंत राहत पाएं

चेचक क्या हैं (What is chicken pox in Hindi)?

चेचक जिसे आप चिकनपॉक्स के नाम से भी जानते हैं, ये बीमारी दो तरह की होती हैं। पहली छोटी माता यानी छोटी चेचक और दूसरी बड़ी माता यानी बड़ी चेचक। इस बीमारी में शरीर के ऊपर लाल रंग के दाने निकल आते हैं, जिनमें खुजली और दर्द दोनों होता है। इसके अलावा इस बीमारी में व्यक्ति को बुखार भी आता है। साथ ही कमजोरी होना, शरीर में दर्द होना, कुछ भी अच्छा ना लगना जैसी कई अन्य चीजें होती हैं। ये बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को हो सकती है। इसलिए ऐसे व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, जिसे ये बीमारी हुई हो।

चेचक दो तरह यानी छोटी और बड़ी होती है, लेकिन इनमें अंतर क्या होता है। दरअसल, वैसे तो इन दोनों में ही शरीर के ऊपर दाने निकलते हैं। लेकिन दोनों में अंतर ये है कि जहां बड़ी चेचक में बड़े दाने, तो वहीं छोटी चेचक में छोटे दाने निकलते हैं। इसी से इसे पहचाना जा सकता है। इसके अलावा छोटी चेचक के समय उसके होने वाले दाने छोटे होते हैं जो कि बीच में से फटते नहीं हैं, बल्कि सीधि सूख जाते हैं। जब बच्चे छोटे होते हैं अमूमन ये छोटी चेचक तभी बच्चों को होती है। वहीं, बड़ी चेचक के समय शरीर पर बड़े दाने होते हैं। ये बीच में से फट जाते हैं और फिर सूखकर इनकी पपड़ी उतर जाती है।

चेचक के लक्षण (Chicken Pox Symptoms in Hindi):

चेचक के कई ऐसे लक्षण हैं, जिनके द्वारा इस बीमारी का पता लगाया जा सकता है और समय रहते हुए इलाज भी कराया जा सकता है। इसमें रोगी को काफी तेज बुखार आता है, जिसके बाद धीरे-धीरे शरीर पर लाल दाने होने लगते हैं। सिर दर्द होता है, गला बैठ जाता है, नाक बहने लगती है, शरीर में दर्द होता है, मन मचलाता है, शरीर पर जो दाने निकले होते हैं उन पर खुजली होती है, दानों के चारों और लाल घेरे बन जाते हैं और उन पर सूजन आने लगती है। इन लक्षणों से चेचक की बीमारी को पहचाना जा सकता है।

घरेलू उपाय (Home Remedies for Chicken Pox in Hindi):

चेचक की बीमारी में कई घरेलू उपचार करके आराम पाया जा सकता है। इसमें नीम को बड़ा असरदार माना गया है। नीम के पत्तों को पहले पीस लें और फिर शरीर में हुए दानों पर इसके लेप को लगाएं, जिससे दर्द में आराम मिलता है। इसके अलाव नीम को नहाने वाले पानी में डालकर उबाल लें, और फिर इस पानी से रोगी को नहालाएं। हरे मटर को पानी में पकाकर और फिर उस पानी को शरीर पर लगाने से दानों को काफी आराम पहुंचता है। गाजर और धनिए के पत्ते को एक साथ उबाल लें और फिर इस पानी को पीने से ये बीमारी कम होती है। यही नहीं, थोड़ी काली मिर्च के साथ थोड़े से प्याज को पीसकर लेप बना लें, और फिर इसे शरीर पर लगाएं। ऐसा करना चेचक की बीमारी में काफी लाभदायक होता है।

इसे भी पढ़ें-

वजन घटाने के लिए ज्यादा प्रोटीन लेने के 5 साइड इफेक्ट

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।